मायावती से आकाश आनंद ने मांगी माफी! BSP में वापसी की उम्मीदें तेज़

Oct 3, 2026 - 17:51
Oct 3, 2026 - 19:35
मायावती से आकाश आनंद ने मांगी माफी! BSP में वापसी की उम्मीदें तेज़

BSP से निकाले जाने के 22 दिन बाद, मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी। शुक्रवार को मायावती से माफ़ी मांगते हुए उन्होंने कहा, "आप मेरी राजनीतिक गुरु, मेरी प्रेरणा और मेरी बुआ भी हैं।" आकाश ने मायावती के नेतृत्व में पार्टी और मिशन की सेवा करने का एक और मौका भी मांगा।

आकाश के इस बयान के बाद, उनके BSP में लौटने की अटकलें तेज़ हो गई हैं। हालाँकि, उनकी वापसी पर अंतिम फ़ैसला पूरी तरह से मायावती का होगा। बड़ा सवाल यह है कि क्या मायावती एक बार फिर अपने भतीजे पर भरोसा करेंगी?